Skip to main content

धार्मिकछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज

बलरामपुर : विजयादशमी पर पुलिस लाइन बलरामपुर में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन…

विजयादशमी पर पुलिस लाइन बलरामपुर में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन…

पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने मां दुर्गा की आरती कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी दशहरा पर्व की शुभकामनाएं…

बलरामपुर,

विजयादशमी महापर्व के पावन अवसर पर 20 अक्टूबर 2026 को पुलिस लाइन बलरामपुर में परंपरानुसार विधि-विधान से शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर (भापुसे) ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों का पूजन किया तथा मां दुर्गा की आरती कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

शस्त्र पूजन के उपरांत पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस विभाग की पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए शस्त्रों का पूजन किया गया।

इसी क्रम में विजयादशमी के अवसर पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी थाना एवं चौकी परिसरों में भी शस्त्र पूजन किया गया। थाना-चौकी प्रभारियों एवं पुलिसकर्मियों ने अपने शस्त्रों पर पुष्प अर्पित कर तिलक लगाया और मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी, उप पुलिस अधीक्षक मोहम्मद याकूब मेनन, प्रमोद किस्पोट्टा, रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं रक्षित केंद्र बलरामपुर के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विजयादशमी के अवसर पर आयोजित शस्त्र पूजन पुलिस विभाग की परंपरा, कर्तव्यनिष्ठा और सुरक्षा के प्रति संकल्प का प्रतीक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *