Skip to main content

स्वास्थ्यछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज

बलरामपुर : तीन घंटे में गौरलाटा की चोटी पर पहुंचा स्मार्ट विश्वास का 30 सदस्यीय दल…

तीन घंटे में गौरलाटा की चोटी पर पहुंचा स्मार्ट विश्वास का 30 सदस्यीय दल…

छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश,

बलरामपुर,

जिले की तेजी से उभरती हर्बल कंपनी स्मार्ट विश्वास हर्बल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के 30 सदस्यीय दल ने साहस, जुनून और टीमवर्क का परिचय देते हुए छत्तीसगढ़ की सबसे ऊंची चोटी गौरलाटा पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। लगभग 1,225 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस दुर्गम चोटी तक दल के सदस्यों ने महज तीन घंटे में पहुंचकर अपनी एकजुटता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। इस अभियान के माध्यम से सदस्यों ने आत्मनिर्भर भारत का संदेश भी दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी के डायरेक्टर के मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह साहसिक ट्रेकिंग अभियान शुरू किया गया। गौरलाटा की चढ़ाई कठिन मानी जाती है। घने जंगल, जंगली झाड़ियां, फिसलन भरे पत्थर और खड़ी चढ़ाई के कारण रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद दल के सदस्यों ने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते हुए लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए और तीन घंटे में चोटी पर पहुंचने में सफलता हासिल की।

चोटी पर पहुंचने के बाद सभी सदस्यों ने गर्व के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और कंपनी का ध्वज फहराया। इस दौरान भारत माता की जय और स्मार्ट विश्वास जिंदाबाद के नारे लगाए गए। दल के सदस्यों ने इस गौरवपूर्ण पल को कैमरे में भी कैद किया।

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना कंपनी का उद्देश्य : डायरेक्टर

इस अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर ने कहा कि स्मार्ट विश्वास हर्बल मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड का उद्देश्य केवल युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है। कंपनी चाहती है कि युवा नौकरी तलाशने तक सीमित न रहें, बल्कि स्वयं का व्यवसाय शुरू कर दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करें।

उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और हर्बल उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण, कौशल विकास, मार्केटिंग की जानकारी और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। गौरलाटा की चढ़ाई युवाओं के आत्मविश्वास, शारीरिक फिटनेस और टीम भावना का प्रतीक है। शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहकर कठिन से कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

क्षेत्र में खुशी का माहौल,

कंपनी के 30 सदस्यीय दल की इस उपलब्धि से वाड्रफनगर और बलरामपुर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभियान से लौटने पर कंपनी के कार्यालय में सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने भी इस पहल की सराहना की।

लोगों का कहना है कि युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, सहयोग और टीम भावना विकसित करने के लिए इस तरह के आयोजन प्रेरणादायक हैं।

कंपनी प्रबंधन के अनुसार, ट्रेकिंग अभियान में शामिल सभी सदस्यों को जल्द ही सम्मानित किया जाएगा। साथ ही भविष्य में भी युवाओं के उत्साहवर्धन और व्यक्तित्व विकास के लिए इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *