बलरामपुर : दहेज प्रताड़ना के बाद नवविवाहिता की तालाब में मिली लाश, मायके पक्ष ने पति पर हत्या का लगाया आरोप,
दहेज प्रताड़ना के बाद नवविवाहिता की तालाब में मिली लाश, मायके पक्ष ने पति पर हत्या का लगाया आरोप,
चार माह पहले हुई थी शादी, मायके पक्ष ने निष्पक्ष जांच और आरोपी पति की गिरफ्तारी की मांग की,
बलरामपुर/सनावल,
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेमरवा में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतिका की पहचान 19 वर्षीय संगीता यादव के रूप में हुई है। संगीता का विवाह करीब चार माह पहले 12 मई 2026 को ग्राम सेमरवा निवासी दिलीप यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था।
मायके पक्ष के अनुसार, शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर संगीता को कथित रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का आरोप है कि पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट और विवाद किया जाता था। इस संबंध में दोनों पक्षों के बीच बैठक कर समझौता भी कराया गया था।
इसी बीच 9 सितंबर को परिजनों को संगीता की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग ग्राम सेमरवा पहुंचे, जहां तालाब में संगीता का शव मिला। बेटी का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद मायके पक्ष में मातम का माहौल है।
पति पर हत्या कर शव तालाब में डालने का आरोप,
मृतिका के मायके पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि संगीता के पति ने उसके साथ मारपीट करने के बाद उसकी हत्या कर शव को तालाब में डाल दिया। हालांकि, यह आरोप अभी पुलिस जांच का विषय है। मौत की वास्तविक वजह क्या है और संगीता की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
मृतिका के पिता गंगा यादव, निवासी ग्राम पचावल (बराईटाड़), सहित परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराने की मांग की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ आरोपी पति को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग भी उठाई है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नवविवाहिता की मौत हत्या, हादसे या किसी अन्य परिस्थि
ति में हुई है।