Skip to main content

धार्मिकछत्तीसगढ़बलरामपुररायपुर संभागवाड्रफनगर

बलरामपुर : वाड्रफनगर विधायक निवास में भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई माता रानी की संध्या आरती….

वाड्रफनगर विधायक निवास में भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई माता रानी की संध्या आरती….

नवरात्रि के दूसरे दिन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुई महाआरती, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की…

वाड्रफनगर/बलरामपुर

शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर वाड्रफनगर विधायक निवास में दूसरे दिन माता रानी की मंगल संध्या आरती श्रद्धा, उल्लास और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुई। इस दौरान विधायक निवास में भक्तिमय वातावरण बना रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं ने माता रानी की महाआरती में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

आरती के दौरान विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते सहित भक्तों ने माता रानी से क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माता के जयकारों और भक्तिमय वातावरण से पूरा परिसर आध्यात्मिक रंग में सराबोर नजर आया।

नवरात्रि के दौरान माता रानी की आराधना और पूजा-अर्चना का विशेष महत्व है। इसी क्रम में विधायक निवास में आयोजित संध्या आरती ने श्रद्धा और भक्ति के माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *