Skip to main content

क्राइमछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज

बलरामपुर : साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार…

साप्ताहिक बाजार से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार,

कुसमी पुलिस की कार्रवाई, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल,

बलरामपुर,

कुसमी साप्ताहिक बाजार से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कुसमी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नवडीहा निवासी बिन्दु बुनकर 3 अक्टूबर 2026 को कुसमी के साप्ताहिक बाजार आए थे। इस दौरान उनकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 30 C 8515 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। घटना के बाद प्रार्थी ने थाना कुसमी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।बलरामपुर जिले

विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही दस्तगीर अंसारी (21 वर्ष), पिता मुरतुजा अंसारी, निवासी ग्राम गम्हारडीह, थाना शंकरगढ़, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज से पूछताछ की। पूछताछ में मिले तथ्यों और आरोपी के कथन के आधार पर पुलिस ने 12 अक्टूबर 2026 को झकमक नाला के पास मक्का खेत से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर विधिवत जब्त की।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

कुसमी पुलिस की इस कार्रवाई से मोटरसाइकिल चोरी के मामले का खुलासा हुआ और चोरी गई बाइक बरामद कर ली गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *