Skip to main content

छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज

बलरामपुर में कल होगा राज्योत्सव 2026 का आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि,

बलरामपुर में कल होगा राज्योत्सव 2026 का आयोजन, सांसद चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि,

बलरामपुर,

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बलरामपुर जिले में 2 नवंबर 2026 को राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 2 बजे से हाईस्कूल ग्राउंड बलरामपुर में होगा। समारोह में सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सांसद  चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

राज्योत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ की स्थापना, विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं आम जनता की सहभागिता रहने की उम्मीद है।

कार्यक्रम का विवरण,

आयोजन: राज्योत्सव 2026

तिथि: 2 नवंबर 2026, सोमवार

समय: दोपहर 2 बजे से

स्थान: हाईस्कूल ग्राउंड, बलरामपुर

मुख्य अतिथि: सांसद चिंतामणि महाराज, सरगुजा लोकसभा क्षेत्र,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *