Skip to main content

क्राइमछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज

बलरामपुर : बोलेरो की स्टेपनी टायर ड्रम चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,

बोलेरो की स्टेपनी टायर ड्रम चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार,

चांदो पुलिस ने चोरी का सामान किया बरामद, तीनों आरोपियों को न्यायालय में किया पेश,

बलरामपुर,

जिले के चांदो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इदरीकला में बोलेरो वाहन से स्टेपनी टायर ड्रम चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया स्टेपनी टायर ड्रम बरामद कर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सतेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने थाना चांदो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि दिनांक 04 नवंबर 2026 की रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी बोलेरो वाहन क्रमांक CG 30 J 2445 को घर के बाहर शेड में कवर से ढककर खड़ा किया था और घर का दरवाजा बंद कर सो गए थे। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे उठकर देखा तो वाहन में लगा स्टेपनी टायर ड्रम गायब था। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसे चोरी कर लिया गया था।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  विश्वदीप त्रिपाठी एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी याकूब मेमन के दिशा-निर्देश पर पुलिस टीम द्वारा कबाड़ी दुकानों, पंचर दुकानों एवं फेरी लगाने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी आसीफ रजा की दुकान में छिपाकर रखा गया चोरी का स्टेपनी टायर ड्रम पुलिस को मिला। पूछताछ में आरोपी ने कादिर अंसारी एवं उदयचंद कोरवा के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में आसीफ रजा (21 वर्ष), कादिर अंसारी (31 वर्ष) एवं उदयचंद कोरवा (36 वर्ष), तीनों निवासी ग्राम इदरीकला, थाना चांदो, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज शामिल हैं।

तीनों आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

इनकी रही सराहनीय भूमिका,

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार नेताम, सहायक उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, प्रधान आरक्षक विनोद कुमार एक्का, प्रधान आरक्षक संजय एक्का एवं आरक्षक मुकेश सिदार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *