Skip to main content

धार्मिकछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजवाड्रफनगर

बलरामपुर : किसानों की समृद्धि और क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल,

किसानों की समृद्धि और क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल,

बैसधारी नाला व्यपवर्तन सह पुलिया निर्माण कार्य का विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने किया भूमि पूजन,

रघुनाथनगर/वाड्रफनगर/बलरामपुर, 

किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के ग्राम पंचायत कमलपुर, मंडल रघुनाथनगर में जल संसाधन संभाग क्रमांक-2, रामानुजगंज के माध्यम से स्वीकृत बैसधारी नाला व्यपवर्तन सह पुलिया निर्माण कार्य का क्षेत्रीय विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने विधिवत भूमि पूजन किया।

भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। बैसधारी नाला व्यपवर्तन सह पुलिया निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आसपास के किसानों को सिंचाई के लिए जल संसाधन उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। साथ ही पुलिया के निर्माण से ग्रामीणों के आवागमन को भी सुगमता मिलेगी।

इस परियोजना को क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों के लिए महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है। सिंचाई सुविधा मजबूत होने से कृषि कार्यों को बढ़ावा मिलने के साथ किसानों को खेती के लिए जल की उपलब्धता में सहूलियत होगी। वहीं पुलिया निर्माण से आवागमन व्यवस्था सुदृढ़ होने की उम्मीद है, जिससे ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा विधायक एवं संबंधित विभाग के प्रति आभार जताया।

विधायक श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते ने कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। किसानों की सुविधाओं, सिंचाई व्यवस्था और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

बैसधारी नाला व्यपवर्तन सह पुलिया निर्माण कार्य से जहां किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलने की उम्मीद है, वहीं पुलिया निर्माण ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। इसे क्षेत्र के कृषि विकास और ग्रामीण अधोसंरचना के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *