Skip to main content

स्वास्थ्यछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजवाड्रफनगर

बलरामपुर : वाड्रफनगर में 16 से 21 नवम्बर तक चलेगा ‘सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम’,

वाड्रफनगर में 16 से 21 नवम्बर तक चलेगा ‘सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम’,

ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाएंगे विशेष शिविर, निःशुल्क जांच व उपचार की सुविधा,

वाड्रफनगर/बलरामपुर

राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशानुसार विकासखण्ड वाड्रफनगर में 16 से 21 नवम्बर 2026 तक विशेष ‘सम्पूर्ण नेत्र सुरक्षा कार्यक्रम’ आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष नेत्र शिविर लगाए जाएंगे, जहां नेत्र सहायक अधिकारियों द्वारा लोगों की आंखों की जांच कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।

अभियान के दौरान कम दिखाई देना, मोतियाबिंद, कांचियाबिंदु (ग्लूकोमा), चश्मे की जांच, पुतली एवं आंख के पर्दे की जांच सहित आंखों में चोट, लालपन तथा अन्य नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी। जांच के दौरान मोतियाबिंद अथवा किसी अन्य गंभीर नेत्र रोग के मरीज पाए जाने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा जाएगा, जहां निःशुल्क ऑपरेशन एवं उन्नत उपचार की सुविधा उपलब्ध है।

इन गांवों में लगेंगे शिविर,

16 नवम्बर: मुरकौल, स्याही, करमडीहा-ब, सुलसुली, महूली, बसंतपुर, फूलीडूमर एवं धनवार।

17 नवम्बर: सिविल अस्पताल वाड्रफनगर, मिथिलापुर, पशुपतिपुर, महवा, कोटी, पेण्डारी, कोटराही एवं रजखेता।

18 नवम्बर: रामनगर, पण्डरी, गिरवानी, सरना, शकरपुर, रघुनाथनगर एवं जोराही।

19 नवम्बर: शारदापुर-ई, बड़कागांव, आदारी, चलगली, दुवारी एवं अमरावतीपुर।

20 नवम्बर: पनसारा, वरतीकला, भगवानपुर एवं इन्जानी।

21 नवम्बर: रमेशपुर, जनकपुर, करमडीहा-क, कमलपुर, बलंगी, कागवार एवं कारीमाटी।

स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे स्वयं तथा अपने परिवार के ऐसे सदस्यों को, जिन्हें आंखों से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी है, नजदीकी शिविर में लेकर पहुंचे और इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं। समय पर नेत्र जांच कराने से आंखों की गंभीर बीमारियों की पहचान और उपचार संभव है।

बीएमओ डॉ. हेमन्त दीक्षित ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि नेत्र संबंधी समस्या से पीड़ित अधिक से अधिक लोगों को शिविर तक पहुंचाएं, ताकि अभियान का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *