Skip to main content

छत्तीसगढ़अन्यबलरामपुर

बलरामपुर : हर घर जल योजना के तहत 40 गांवों में शुरू हुई पेयजल आपूर्ति, जल जीवन मिशन से ग्रामीण परिवारों को मिली स्वच्छ और सुगम पेयजल की सुविधा, महिलाओं और बच्चों को मिली राहत,

हर घर जल योजना के तहत 40 गांवों में शुरू हुई पेयजल आपूर्ति,

जल जीवन मिशन से ग्रामीण परिवारों को मिली स्वच्छ और सुगम पेयजल की सुविधा, महिलाओं और बच्चों को मिली राहत,

बलरामपुर,

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में जल जीवन मिशन के तहत तेजी से कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में जिले में संचालित नल-जल योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर पेयजल आपूर्ति शुरू की जा रही है। इसी का परिणाम है कि विगत एक माह में जिले के लगभग 40 गांवों में पेयजल प्रदाय प्रारंभ किया जा चुका है।

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिन गांवों में पेयजल आपूर्ति शुरू हुई है, उनमें खजूरियाडीह, चांदो, लोढ़ा, हर्री, बादा, महेवा और पहाड़खड़ुवा सहित विभिन्न ग्राम शामिल हैं। इन योजनाओं के पूर्ण होने के बाद संबंधित गांवों के ग्रामीण परिवारों को घर के समीप नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध होने लगा है।

दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भरता हुई कम,

नल के माध्यम से घर तक पानी पहुंचने से ग्रामीण परिवारों को दूर-दराज के जलस्रोतों पर निर्भरता से राहत मिल रही है। लंबे समय से पानी लाने के लिए दूरी तय करने वाले परिवारों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से महत्वपूर्ण साबित हो रही है। महिलाओं और बच्चों को पानी भरने एवं ढोने में लगने वाले समय और श्रम की बचत हो रही है। इससे ग्रामीण परिवारों की दिनचर्या भी आसान हुई है।

कई योजनाओं पर निर्माण कार्य जारी,

जिले में जल जीवन मिशन के तहत लगभग 40 योजनाओं में पेयजल प्रदाय प्रारंभ हो चुका है। वहीं इससे कई गुना अधिक योजनाओं में कार्य प्रारंभ किया जा चुका है, जो वर्तमान में विभिन्न चरणों में प्रगति पर हैं। निर्माणाधीन योजनाओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को जल्द से जल्द नल से जल की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

गुणवत्ता और समयबद्धता पर कलेक्टर का जोर,

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी द्वारा जल जीवन मिशन के कार्यों की नियमित समीक्षा और मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति पर लगातार नजर रखने तथा कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिन योजनाओं का निर्माण पूरा हो चुका है, उनमें नियमित पेयजल प्रदाय सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

जल जीवन मिशन के माध्यम से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को मजबूत करने और प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में निर्माणाधीन योजनाओं के पूर्ण होने के साथ जिले के और अधिक गांवों के लोगों को घर पर ही नल से पेयजल की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *