Skip to main content

शिक्षाछत्तीसगढ़बलरामपुरवाड्रफनगर

बलरामपुर : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित..

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

वाड्रफनगर/बलरामपुर 

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय, वाड्रफनगर में प्राचार्य के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित करना रहा।
पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से नशे से होने वाले स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. तोयज शुक्ला,  जगदीश कुमार खुसरो, डॉ. बलराम साहू, डॉ. रजनीकांत साहू, समस्त अतिथि व्याख्याता एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उपस्थित प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को “नशे से दूरी, स्वस्थ जीवन की ओर कदम” का संदेश दिया गया तथा समाज को नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *