Skip to main content

छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज

बलरामपुर : परसवार-चलगली मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा…

परसवार-चलगली मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बेहतर सड़क सुविधा

बलरामपुर/चलगली (वाड्रफनगर)

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने की दिशा में परसवार-चलगली मार्ग के उन्नयन कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। लोक निर्माण विभाग, संभाग रामानुजगंज के अंतर्गत होने वाले इस कार्य से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ग्राम पंचायत चलगली, मंडल पूर्वी वाड्रफनगर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते उपस्थित रहीं। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

मार्ग के उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों, शिक्षा और अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच बेहतर होने की उम्मीद है। सड़क सुविधा में सुधार से स्थानीय लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को गति देने में मदद मिल सकती है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते ने कहा कि लंबे समय से सड़क की मांग थी जिस पर परसवार चलगली मार्ग का भूमि पूजन किया गया है। बेहतर सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *