बलरामपुर :.मां दुर्गा की संध्या आरती से भक्तिमय हुआ विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते का निवास, सुख-समृद्धि की कामना के साथ की गई पूजा-अर्चना…
मां दुर्गा की संध्या आरती से भक्तिमय हुआ विधायक शकुन्तला सिंह पोर्ते का निवास, सुख-समृद्धि की कामना के साथ की गई पूजा-अर्चना…
कलश स्थापना के बाद विधि-विधान से हुई मां जगदंबा की आराधना…
वाड्रफनगर/बलरामपुर,
शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मां दुर्गा की भक्ति और आराधना का माहौल चारों ओर देखने को मिल रहा है। नवरात्रि के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना एवं विधि-विधान से कलश स्थापना के पश्चात विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते के निवास पर संध्या काल में मां दुर्गा की आरती की गई। इस दौरान श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मां जगदंबा की पूजा-अर्चना कर सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गई।

संध्या आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मां दुर्गा की आराधना, आरती और जयकारों से परिसर में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। भक्तों ने मां जगदंबा के चरणों में शीश नवाकर परिवार एवं समाज की खुशहाली, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।

नवरात्रि का पर्व शक्ति की उपासना, आस्था और साधना का प्रतीक है। इन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते के निवास पर आयोजित संध्या आरती के दौरान भी श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। इस पावन अवसर पर मां जगदंबा से प्रार्थना की गई कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार में सुख-शांति, खुशहाली और समृद्धि का वास हो।