Skip to main content

छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज

बलरामपुर : महान नदी तट और छठ घाट में चला स्वच्छता अभियान, जल स्रोतों को प्लास्टिक मुक्त रखने का लिया संकल्प…

महान नदी तट और छठ घाट में चला स्वच्छता अभियान, जल स्रोतों को प्लास्टिक मुक्त रखने का लिया संकल्प…

बलरामपुर,

कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ‘जल-जन सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शंकरगढ़ में महान नदी तट और छठ घाट परिसर में विशेष स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने श्रमदान कर नदी तट और घाट परिसर में बिखरे प्लास्टिक, पॉलीथिन एवं अन्य कचरे को एकत्र कर साफ-सफाई की। इस दौरान आमजनों को नदी और जल स्रोतों में कचरा न डालने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए जागरूक किया गया।

अभियान के अंत में सभी उपस्थितजनों ने जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने, प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने तथा जल संरक्षण और संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने कहा कि नदियां और जल स्रोत जीवन का आधार हैं, इन्हें स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संजय कुमार मिंज, जनपद पंचायत सीईओ वेदप्रकाश पाण्डेय, शंकरगढ़ सरपंच श्रीमती अनीता पन्ना सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *