Skip to main content

क्राइमछत्तीसगढ़बलरामपुर

बलरामपुर : वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम, ट्रैक्टर व कल्टीवेटर जब्त…

वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम, ट्रैक्टर व कल्टीवेटर जब्त,

बलरामपुर,

वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेई के निर्देशन में वन विभाग ने अवैध रूप से वन भूमि पर जोत-कोड़ कर अतिक्रमण किए जाने के मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर एवं कल्टीवेटर जब्त किया है।

वन विभाग के अनुसार, 25 सितंबर 2026 को वन परिक्षेत्र राजपुर के अंतर्गत वनकक्ष क्रमांक पी-2844, बीट लाऊ में वन भ्रमण के दौरान लगभग 1 हेक्टेयर वन भूमि पर शाम करीब 4 बजे अवैध रूप से जोत-कोड़ कर अतिक्रमण किया जाता पाया गया। मौके से जॉन डियर ट्रैक्टर मॉडल 5105 तथा एक कल्टीवेटर जब्त किया गया। जब्त ट्रैक्टर की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये, जबकि कल्टीवेटर की कीमत करीब 7 हजार रुपये बताई गई है।

वन विभाग ने मामले में वन अपराध प्रकरण क्रमांक 22024/03, दिनांक 25.09.2026 पंजीबद्ध कर भारतीय वन अधिनियम, 1927 की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। विभाग द्वारा प्रकरण में संलिप्त आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा मामले की विस्तृत जांच जारी है।

इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्राधिकारी राजपुर अजय वर्मा, उप वनक्षेत्रपाल एवं परिक्षेत्र सहायक अमृत प्रताप सिंह, वनपाल श्रीमती रजिंता मिंज, वनपाल राजकुमार सिंह, वनरक्षक पुनीत कुमार सिंह, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार सिंह, धनंजय सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा।

वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेई ने बताया कि :

” वन भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि वन भूमि पर अवैध रूप से कब्जा या जोत-कोड़ करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *