Skip to main content

शिक्षाछत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंजवाड्रफनगर

बलरामपुर : वाड्रफनगर में तीन दिवसीय द्वितीय सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण एवं जांच शिविर संपन्न,

वाड्रफनगर में तीन दिवसीय द्वितीय सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण एवं जांच शिविर संपन्न,

बलरामपुर/वाड्रफनगर,

भारत स्काउट एवं गाइड्स के तत्वावधान तथा जिला शिक्षा अधिकारी एनके निरापुरी, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निर्देशन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वाड्रफनगर में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय द्वितीय सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से कुल 200 स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इनमें 119 स्काउट एवं 81 गाइड शामिल रहे।

शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल सभी 200 स्काउट एवं गाइड विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा-भावना, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

संपूर्ण शिविर का सफल संचालन शिविर संचालक आशीष कुमार पटेल के नेतृत्व में किया गया। प्रशिक्षक मंडल में निशांत कुमार पटेल, डॉ. भरत कुमार गुप्ता, श्रीमती अमृता राजेश्वरी खलखो, श्रीमती फूलसुंदरी कुजूर एवं कुशल नेताम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन समारोह में जिला सचिव स्काउट-गाइड अंबेश्वर राम एवं पूर्व एपीएस विनोद कुमार पटेल भी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा शिविर के दौरान सीखी गई स्काउटिंग गतिविधियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यार्थियों को दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण,

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में स्काउट-गाइड पाठ्यक्रम के अंतर्गत नियम एवं प्रतिज्ञा, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ एवं बंधन, दिशा-ज्ञान, शिविर कला, अनुशासन, सेवा कार्य सहित विभिन्न आवश्यक गतिविधियों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को इन गतिविधियों का प्रशिक्षण इस उद्देश्य से दिया कि वे सीखी गई बातों का उपयोग अपने दैनिक जीवन में कर सकें तथा एक जिम्मेदार, अनुशासित एवं सेवाभावी नागरिक बन सकें।

इस प्रकार तीन दिवसीय द्वितीय सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण एवं जांच शिविर उत्साह, अनुशासन एवं सेवा-भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *