Skip to main content

छत्तीसगढ़अन्यबलरामपुररामानुजगंज

बलरामपुर : मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, उफान पर कन्हर नदी…

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, उफान पर कन्हर नदी…

कलेक्टर-एसपी के निर्देश पर नदी-नालों और संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ी, नगर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण..

बलरामपुर/रामानुजगंज,

क्षेत्र में बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार बारिश के चलते जिलेभर के नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं रामानुजगंज की कन्हर नदी का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आसपास के क्षेत्रों मेंलोगों की चिंता बढ़ गई है।

बारिश की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। कलेक्टर एवं एसपी के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस की टीमें जिलेभर के नदी-नालों तथा संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जलस्तर बढ़ने अथवा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

नगर पालिका अध्यक्ष ने किया कन्हर नदी का निरीक्षण,

कन्हर नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए रामानुजगंज नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने नदी और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए बताया कि फिलहाल बाढ़ के कारण नगर में किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। नगर पालिका प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

निचले इलाकों पर भी निगरानी,

लगातार बारिश को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, ताकि आपात स्थिति में तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्था की जा सके। कनहर नदी के जलस्तर के साथ नगर के निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है।

नदी-नालों से दूर रहने की अपील,

प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के किनारे जाने से बचने की अपील की है। विशेषकर तेज बहाव वाले स्थानों और जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने कहा गया है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति सामने आने पर तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *