Skip to main content

क्राइमछत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सरगुजा : 23 लीटर महुआ शराब के साथ मुक्तिपारा की सीता रजवाड़े गिरफ्तार, जेल दाखिल की कार्रवाई….

23 लीटर महुआ शराब के साथ मुक्तिपारा की सीता रजवाड़े गिरफ्तार, जेल दाखिल की कार्रवाई….

आबकारी उड़नदस्ता टीम ने घर पर दी दबिश, महिला सैनिक के साथ झूमाझटकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने का भी आरोप,

सरगुजा/अंबिकापुर,

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुक्तिपारा निवासी सीता रजवाड़े को 23 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर रिमांड के बाद जेल दाखिल करने की प्रक्रिया की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता कार्यालय, केदारपुर अंबिकापुर में मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुक्तिपारा निवासी सीता रजवाड़े के घर बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में महुआ शराब रखी गई है। सूचना के आधार पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दबिश दी।

बताया गया कि आबकारी टीम को देखकर घर में मौजूद सीता रजवाड़े ने शराब से भरी डेकची को उलटने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ शराब गिर गई, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान महिला ने महिला सैनिक के साथ झूमाझटकी भी की। स्थिति को नियंत्रित करने के बाद शेष शराब की माप की गई, जिसमें कुल 23 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। टीम ने शराब जब्त कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

आबकारी विभाग के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, महिला सैनिक के साथ झूमाझटकी और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में धारा 40(ए) के तहत भी कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड के बाद जेल दाखिल करने की कार्रवाई की जा रही है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका,

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई के दौरान महिला सैनिक राजकुमारी सिंह, चंद्रावती तथा आबकारी आरक्षक श्याम सुंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *