बलरामपुर : जल जन सेवा संकल्प यात्रा में युवाओं से हुआ सार्थक संवाद,
“जल जन सेवा संकल्प यात्रा” में युवाओं से हुआ सार्थक संवाद,
गुजरात (वडनगर) से वाराणसी जा रही मोटरसाइकिल यात्रा का वाड्रफनगर में जोरदार स्वागत, विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने युवाओं से जल संरक्षण और जनसेवा का किया आह्वान
वाड्रफनगर/बलरामपुर,
सेवा संकल्प अभियान‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत गुजरात (वडनगर) से वाराणसी के लिए निकली मोटरसाइकिल यात्रा के वाड्रफनगर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह उत्साहपूर्वक स्वागत किया। यात्रियों को पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र उत्साह और उमंग से सराबोर नजर आया।
यात्रा के वाड्रफनगर पहुंचने के बाद स्टेडियम ग्राउंड में लाभार्थी योजना एवं युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने शामिल होकर युवाओं से जल संरक्षण, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी जागरूकता एवं सक्रिय सहभागिता समाज को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
विधायक श्रीमती पोर्ते ने युवाओं से आह्वान किया कि जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए समाज में जागरूकता फैलाएं तथा जनसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जनसेवा के इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है। जल संरक्षण केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी जल संरक्षण और जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। युवा संवाद में युवाओं की सक्रिय भागीदारी और उत्साह विशेष रूप से देखने को मिला।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मंगलम पाण्डेय, प्रतापपुर मंडल अध्यक्ष मुकेश तायल, वाड्रफनगर मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष सोबरन कुशवाहा, नगर पंचायत अध्यक्ष मानसिंह, मंडल महामंत्री अनिरुद्ध यादव, राजेंद्र जायसवाल, रामाकांत गुप्ता, रामनारायण साहू, विधायक प्रतिनिधि राहुल पटवा, युवा मोर्चा जिला मंत्री रामकुमार कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष आकाशदीप पटेल, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला महामंत्री राजेश भारती, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशुतोष, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू कुशवाहा, महिला मोर्चा पूर्वी मंडल अध्यक्ष ज्योति, जनपद सदस्य मुकेश जायसवाल, सपना सिंह सहित भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य, शक्ति केंद्र प्रभारी, सह प्रभारी, संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जनसेवा के इस महाअभियान में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उत्साह और समर्थन इसकी सबसे बड़ी ताकत है।
कार्यक्रम के अंत में जल की प्रत्येक बूंद को सहेजने, जनसेवा की भावना को मजबूत करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि युवा शक्ति आगे बढ़े, जल बचे और जनसेवा का संकल्प हर घर तक पहुंचे—इसी सामूहिक प्रयास से सशक्त, समृद्ध और सुरक्षित भविष्य का निर्माण संभव है।