बलरामपुर : परशुराम चौक पर नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंचम दिवस की पूजा-अर्चना, माता रानी की आरती में उमड़े श्रद्धालु…
परशुराम चौक पर नव दुर्गा पूजा समिति द्वारा पंचम दिवस की पूजा-अर्चना, माता रानी की आरती में उमड़े श्रद्धालु…
वार्डवासियों ने उत्साह और भक्तिभाव के साथ लिया हिस्सा, मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा…
वाड्रफनगर/बलरामपुर (परशुराम चौक)
नव दुर्गा पूजा समिति, परशुराम चौक में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं संध्या आरती का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में वार्ड के सभी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूजा स्थल पर भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने माता रानी की आरती की और परिवार सहित क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।

नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में वार्डवासियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। समिति के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों के सहयोग से पूजा कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा रहा है। श्रद्धालु प्रतिदिन माता रानी की आराधना में शामिल होकर अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट कर रहे हैं।
कार्यक्रम में नव दुर्गा पूजा समिति के संरक्षक ओपी पांडेय, दिनेश दुबे, अनिल सिंह एवं संजय गोस्वामी, अध्यक्ष इंद्रजीत दुबे सहित सुदीप उपाध्याय, प्रियम दुबे, विकास श्रीवास, आशु दुबे, आशीष महाराज, कान्हा सिंह, भोला सिंह एवं दीपक कुशवाहा की सहभागिता रही।
इसके साथ ही श्रीमती बैजयंती सिंह, श्रीमती कृष्णा पांडेय, श्रीमती मीना दुबे, श्रीमती विमला दुबे, मनोज तिवारी, श्रीमती पूजा उपाध्याय एवं श्रीमती सुनीता सिंह सहित वार्ड के अन्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। पूजा-अर्चना में मुख्य यजमान के रूप में मुस्कान दुबे शामिल रहीं।
समिति के सदस्यों एवं वार्डवासियों के सामूहिक सहयोग से नवरात्र पर्व को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आयोजन में स्थानीय लोगों की सहभागिता से धार्मिक एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश भी मिल रहा है।