Skip to main content

Uncategorizedछत्तीसगढ़बलरामपुरवाड्रफनगर

बलरामपुर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कुशलक्षेम जानकर लौटे वरिष्ठ नेताओं का वाड्रफनगर में भव्य स्वागत…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कुशलक्षेम जानकर लौटे वरिष्ठ नेताओं का वाड्रफनगर में भव्य स्वागत…

वाड्रफनगर/बलरामपुर

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के कार दुर्घटना में घायल होने के बाद दिल्ली में उपचार चल रहा है। इसी क्रम में उनका कुशलक्षेम जानने एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने दिल्ली पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता वापस लौटे। वाराणसी मार्ग से वाड्रफनगर पहुंचने पर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया।

दिल्ली से लौटने वाले नेताओं में भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल तथा सूरजपुर भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली सोनी प्रमुख रूप से शामिल रहे। नेताओं ने दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

वाड्रफनगर पहुंचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल प्रसाद कश्यप, वरिष्ठ नेता सीताराम कुशवाहा सहित मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह के शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः संगठन के बीच लौटने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के जल्द स्वस्थ होने के लिए भाजपा परिवार पूरी तरह उनके साथ है और सभी उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना कर रहे हैं।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री, मंडल कोषाध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला कार्यसमिति सदस्य, व्यापार प्रकोष्ठ मंडल संयोजक, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष सहित विभिन्न प्रकोष्ठों एवं मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और आत्मीयता का माहौल रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *