बलरामपुर : अतिवृष्टि के चलते बलरामपुर जिले में 2 सितंबर को सभी स्कूल बंद,
अतिवृष्टि के चलते बलरामपुर जिले में 2 सितंबर को सभी स्कूल बंद,
कलेक्टर की मंजूरी के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश, विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए लिया गया निर्णय,
बलरामपुर,
जिले में लगातार हो रही अतिवृष्टि और इससे प्रभावित हो रहे जनजीवन को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 2 सितंबर 2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। 
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 1 सितंबर 2026 को जारी आदेश क्रमांक 8641/विविध/2026-27 में बताया गया है कि जिले में हो रही अतिवृष्टि के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों को 2 सितंबर को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
आदेश में जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों एवं संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। आदेश को कलेक्टर द्वारा अनुमोदित किया गया है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता,
लगातार बारिश के चलते जिले के कई क्षेत्रों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने, जलभराव तथा आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी अथवा जोखिम का सामना न करना पड़े, इसे देखते हुए प्रशासन ने यह एहतियाती कदम उठाया है।
जिला प्रशासन द्वारा बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल अवकाश केवल 2 सितंबर के लिए घोषित किया गया है। आगे विद्यालयों के संचालन को लेकर मौसम की स्थिति के अनुसार निर्णय लिया जा सकता है।
जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश से स्पष्ट है कि 2 सितंबर को बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सभी संबंधित विद्यालयों में नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी।