बलरामपुर : वाड्रफनगर में यशोदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों से मरीजों को मिल रहा उपचार,
वाड्रफनगर में यशोदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सकों से मरीजों को मिल रहा उपचार,
वाड्रफनगर/बलरामपुर
यशोदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, अंबिकापुर द्वारा अस्पताल के सफलतापूर्वक एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार, 22 नवंबर 2026 को बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। अंबिकापुर से लगभग 100 किलोमीटर दूर आयोजित इस शिविर में क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिल रही है।
शिविर में शिशु रोग, स्त्री रोग, मेडिसिन, जनरल सर्जरी एवं हड्डी रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा प्रदान करना है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, आयुष्मान कार्ड के माध्यम से विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन, उपचार एवं अस्पताल में भर्ती की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। इसके अलावा सामान्य प्रसव, सिजेरियन डिलीवरी, बच्चेदानी का ऑपरेशन, हर्निया, हाइड्रोसील एवं पित्त की थैली सहित अन्य आवश्यक ऑपरेशन की सुविधाएं भी अस्पताल में उपलब्ध हैं।
स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से सीधे परामर्श लेने का अवसर मिल रहा है। शिविर में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ ले रहे हैं।