बलरामपुर : उफनती कनहर नदी में बहा युवक, जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष…
उफनती कनहर नदी में बहा युवक, जान बचाने के लिए करता रहा संघर्ष..
रामानुजगंज/बलरामपुर,
कनहर नदी में इन दिनों तेज बहाव के बीच एक युवक के बह जाने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि रामानुजगंज के एनिकट के पास पैर फिसलने से युवक उफनती कनहर नदी में गिर गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नदी में गिरने के बाद युवक ने अपनी जान बचाने के लिए काफी देर तक संघर्ष किया। तेज बहाव के बीच बहते हुए वह करीब 500 मीटर दूर अंतरराज्यीय पुल के समीप तक पहुंच गया। इस दौरान युवक के नदी में बहने और जान बचाने के लिए संघर्ष करने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
https://rashtragaurav.in/balrampur-transport-department-and-police-take-joint-action-against-pickup-vehicles-in-rajpur/
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। कनहर नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण तलाश एवं राहत अभियान में टीम को काफी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
घटना बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज क्षेत्र में कनहर नदी के एनिकट के पास की बताई जा रही है। प्रशासन और पुलिस की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। घटना के बाद नदी के आसपास मौजूद लोगों में भी चिंता का माहौल है। अधिकारियों ने लोगों से तेज बहाव वाली नदी में जाने से बचने और सावधानी बरतने की अपील की है।