Skip to main content

छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर : श्रीमती सरस्वती पाण्डेय को नारीशक्ति प्रकोष्ठ रायपुर जिला संगठन सचिव की जिम्मेदारी…

श्रीमती सरस्वती पाण्डेय को नारीशक्ति प्रकोष्ठ रायपुर जिला संगठन सचिव की जिम्मेदारी,

संगठन ने जताया विश्वास, सक्रियता और संगठन क्षमता से प्रकोष्ठ को और मजबूत बनाने की उम्मीद,

नारीशक्ति प्रकोष्ठ में सरस्वती पाण्डेय को मिली अहम जिम्मेदारी, रायपुर जिला संगठन सचिव मनोनीत,

रायपुर,

अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति के नारीशक्ति प्रकोष्ठ रायपुर की जिला अध्यक्ष श्रीमती साधना शुक्ला की अनुशंसा एवं नारीशक्ति प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रमुख श्रीमती चित्रा तिवारी के अनुमोदन के पश्चात समिति के प्रदेश अध्यक्ष एस्ट्रो योगेश तिवारी ने श्रीमती सरस्वती पाण्डेय को नारीशक्ति प्रकोष्ठ रायपुर जिला संगठन सचिव के पद पर मनोनीत किया है।

श्रीमती सरस्वती पाण्डेय के मनोनयन पर नारीशक्ति प्रकोष्ठ के प्रदेश, जिला एवं शहर स्तर के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस अवसर पर श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती सविता शर्मा, श्रीमती मल्लिका मिश्रा, श्रीमती निवेदिता मिश्रा, श्रीमती भारती अवतार शर्मा, श्रीमती श्वेता शर्मा, श्रीमती मनोरमा त्रिपाठी, श्रीमती लक्की दुबे सहित अनेक पदाधिकारियों ने श्रीमती पाण्डेय को उनके उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

समिति के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्रीमती सरस्वती पाण्डेय अपनी सक्रियता, संगठन क्षमता एवं समर्पण के माध्यम से नारीशक्ति प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *