Skip to main content

क्राइमछत्तीसगढ़सरगुजा संभागसूरजपुर

सरगुजा : सूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ता की दबिश, 22 लीटर अवैध शराब जब्त; एक आरोपी जेल दाखिल,

सूरजपुर में आबकारी उड़नदस्ता की दबिश, 22 लीटर अवैध शराब जब्त; एक आरोपी जेल दाखिल,

मध्य प्रदेश की गोवा व्हिस्की के 39 पाव और 15 लीटर महुआ शराब बरामद, दूसरे आरोपी की तलाश जारी,

सरगुजा/सूरजपुर,

अवैध शराब के भंडारण, बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 30 अक्टूबर 2026 को संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम ने ग्राम गेतरा में दबिश देकर मध्य प्रदेश राज्य की विदेशी शराब एवं महुआ शराब सहित कुल 22 लीटर अवैध शराब जब्त की। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबकारी आयुक्त के निर्देश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा की टीम सूरजपुर जिले में गश्त कर रही थी। इसी दौरान ग्राम गेतरा, थाना सूरजपुर में मुखबिर से सूचना मिली कि गांव निवासी सुरेश पोर्ते अपने घर में महुआ शराब बनाकर बेचने का काम करता है।

सूचना पर टीम ने तत्काल सुरेश पोर्ते के घर दबिश देकर तलाशी ली। इस दौरान घर से मध्य प्रदेश राज्य की गोवा व्हिस्की के 39 पाव तथा 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। कुल जब्त शराब की मात्रा लगभग 22 लीटर बताई गई है।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सुरेश पोर्ते के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 36 एवं 59(1) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसके बाद आरोपी को उसी दिन न्यायालय सूरजपुर में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल करा दिया गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी सुरेश पोर्ते ने अपने मेमोरेंडम कथन में 15 लीटर महुआ शराब को अपना होना स्वीकार किया, जबकि मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की के 39 पाव अपने पड़ोसी प्रताप पोर्ते पिता चंद्रशेखर पोर्ते का होना बताया। आरोपी के अनुसार, प्रताप पोर्ते ने ही शराब उसके घर पर रखी थी। इसके बाद आबकारी टीम ने दूसरे आरोपी की तलाश की, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है।

उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के मार्गदर्शन में आबकारी उप निरीक्षक अनिल गुप्ता द्वारा की गई। कार्रवाई में आबकारी आरक्षक अशोक सोनी एवं श्याम सुंदर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *