वाड्रफनगर/ बलरामपुर : चंदौरीपारा में आज होगा विशाल जागरण, माता रानी के भजनों से गूंजेगा वाड्रफनगर…
चंदौरीपारा में आज होगा विशाल जागरण, माता रानी के भजनों से गूंजेगा वाड्रफनगर…
युवा सेवा समिति के तत्वावधान में श्रीश्री दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन, श्रद्धालुओं से शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील…
वाड्रफनगर/ बलरामपुर (चंदौरीपारा)
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर चंदौरीपारा, वाड्रफनगर में गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव के अंतर्गत विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन युवा सेवा समिति, चंदौरीपारा के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
समिति द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में माता रानी की भक्ति, भजन-संध्या और जागरण के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाने की तैयारी की गई है। आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को मां दुर्गा की आराधना से जोड़ना तथा क्षेत्र में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को मजबूत करना है।

दुर्गा पूजा प्रांगण में होगा आयोजन,