बलरामपुर : बसेराकला में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 नग साल चिरान लकड़ी जब्त,
बसेराकला में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 नग साल चिरान लकड़ी जब्त,
1.806 घनमीटर लकड़ी बरामद, दो अलग-अलग वन अपराध प्रकरण दर्ज,
बलरामपुर,
वन संपदा के अवैध दोहन और लकड़ी के अवैध भंडारण के खिलाफ वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वनमंडल बलरामपुर की टीम ने ग्राम बसेराकला में कार्रवाई करते हुए 100 नग साल चिरान लकड़ी जब्त की है। जब्त लकड़ी का कुल आयतन 1.806 घनमीटर बताया गया है।
वनमंडलाधिकारी आलोक कुमार बाजपेयी के निर्देशन एवं उपवनमंडलाधिकारी अनिल कुमार सिंह पैकरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। वन परिक्षेत्र बलरामपुर के सर्किल मानिकपुर अंतर्गत बीट मुरका के ग्राम बसेराकला में धनी राम पिता मनोहर एवं रामधनी पिता मनोहर, दोनों निवासी बसेराकला के घरों की तलाशी के लिए सर्च वारंट क्रमांक 06/25, दिनांक 22 सितंबर 2026 जारी किया गया था।
सर्च वारंट के आधार पर वन विभाग की टीम ने दोनों स्थानों पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान 100 नग साल चिरान लकड़ी बरामद हुई। वन विभाग ने लकड़ी को जब्त कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले में वन विभाग द्वारा वन अपराध प्रकरण क्रमांक 22039/14 एवं 23694/10 दर्ज किए गए हैं। प्रकरण में भारतीय वन अधिनियम, 1927 की धारा 33(1)(क) के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इनकी रही अहम भूमिका,
जब्ती कार्रवाई में प्रभारी वन परिक्षेत्राधिकारी बलरामपुर निखिल सक्सेना (स.व.स.), वनपाल अनिल कुजूर, प्रहलाद तिवारी, रामकुमार यादव, मथुरा दुबे, सुदायश्री एक्का तथा वनरक्षक रामलगन यादव, अजीत कुजूर, राजेश राम, शिवशंकर सिंह, सरेन्द्र सिंह उईके, प्रवीण बेक, संजीव सिंह एवं देवीलाल सहित वन विभाग का अमला मौजूद रहा।
वनमंडलाधिकारी बलरामपुर आलोक कुमार बाजपेयी ने कहा कि :