Skip to main content

छत्तीसगढ़बलरामपुरवाड्रफनगरशिक्षा

बलरामपुर : मतदान के महत्व पर विद्यार्थियों ने रखे विचार,

मतदान के महत्व पर विद्यार्थियों ने रखे विचार,

निर्वाचक साक्षरता क्लब के तहत निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित,

वाड्रफनगर/बलरामपुर,

शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय, वाड्रफनगर में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक साक्षरता क्लब के अंतर्गत निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों में मतदान के प्रति जागरूकता, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा निर्वाचन प्रक्रिया की समझ विकसित करना प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य रहा।

निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘मतदान का महत्व’ रखा गया। विद्यार्थियों ने लोकतंत्र में मतदान की भूमिका, नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों तथा निष्पक्ष और जागरूक मतदान के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया, ईवीएम, वीवीपैट, मतदान प्रक्रिया एवं मतगणना से संबंधित प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निर्वाचन संबंधी अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दो श्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन आगामी स्तर की प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए किया जाएगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रजनीकांत साहू ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व और निर्वाचन प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *