Skip to main content

छत्तीसगढ़बलरामपुररामानुजगंज

बलरामपुर : 27 नवंबर को होने वाला संभाग स्तरीय विशाल रोजगार मेला स्थगित, अब दिसंबर में होगा आयोजन,

27 नवंबर को होने वाला संभाग स्तरीय विशाल रोजगार मेला स्थगित, अब दिसंबर में होगा आयोजन,

बलरामपुर, 

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बलरामपुर द्वारा 27 नवंबर 2026 को जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, बलरामपुर में प्रस्तावित संभाग स्तरीय विशाल रोजगार मेला अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। अब यह मेला दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। मेले की निश्चित तिथि और स्थान की सूचना अलग से जारी की जाएगी।

मेले में निजी क्षेत्र की 11 प्रतिष्ठित कंपनियां 1,631 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती करेंगी। इनमें नर्सिंग, केयर-टेकर, सिक्योरिटी गार्ड/सुपरवाइजर, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, मशीन ऑपरेटर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, फील्ड ऑफिसर, टीचर और बीमा सखी जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक और जीएनएम/एएनएम योग्यता निर्धारित है।

इच्छुक आवेदकों को मेले से पहले ई-रोजगार पोर्टल (erojgar.cg.gov.in) या सीजी रोजगार ऐप पर ऑनलाइन पंजीयन कर संबंधित पद के लिए आवेदन करना अनिवार्य है। साक्षात्कार के दिन अभ्यर्थी सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रति और छायाप्रति, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा साथ लाएं। आवेदन और चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय (सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक) में संपर्क नंबर 9685672368 पर संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *